गालूडीह पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की गालूडीह थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी बिरसन मुंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुटुडा गांव से दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिन्हें झारखंड और ओडिशा के विभिन्न इलाकों से चोरी किया गया…












