सलमान को लगा बड़ा झटका, पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हुई 'दबंग 3'
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस फिल्म को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
जानकारी के मुताबिक, फिल्में लीक करने के लिए चर्चित तमिलरॉकर्स ने 'दबंग 3' का डाउनलोड लिंक अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब तमिलरॉकर्स ने कोई फिल्म लीक की हो। वह इससे पहले 'कबीर सिंह', 'अवेंजर्स एंडगेम', 'पागलपंती', 'साहो' और 'बाला' जैसी कई फिल्में लीक कर चुका है। सलमान ने फिल्म को लीक से बचाने की काफी कोशिश की थी। यहां तक कि शूट के दौरान भी उन्होंने सेट पर काफी पाबंदियां लगाई हुई थीं।
बता दें सलमान खान की इस फिल्म को रिव्यूज मिले-जुले दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की तो किसी को ये फिल्म पसंद आई। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी अहम किरदार में हैं।
इस फिल्म के जरिए सई ने डेब्यू किया है और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। बता दें 'दबंग 3' ने अपने पहले दिन 22 से 24 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि नागरिकता कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर इसके कलेक्शन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़े... अगर बना रहे हैं फिल्म दबंग देखने का मन, तो पहले पढ़ लें यहां रिव्यू हुड़ हुड़ दबंग गाने को लेकर मचा बवाल, #BoycottDabangg3 कर रहा ट्रेंड इन लोगों से अपनी तारीफ सुनकर बहुत डर जाते हैं दबंग खान Read the full article











