एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अनुराग ने अपनी प्रतिक्रिया में उन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है, साथ ही कहा है कि ये तो बस शुरुआत है, अभी तो कई और भी हमले होने हैं। अनुराग ने शनिवार देर रात कई ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।' आगे उन्होंने लिखा, 'बाकी मुझपे आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं।' Caption; #danikbhaskar #anuragkashyap #payalghosh #metoo (at Mumbai, Maharashtra) https://www.instagram.com/p/CFWZOySFgrU/?igshid=ysya70jiuwo9











