(यह फोटो नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल की है। एक मेडिकल वर्कर कोरोना मरीज की देखभाल कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 3.24 लाख से ज्यादा हो गई है। अच्छी बात यह है कि एक्टिव केस यहां सिर्फ 67 हजार हैं।) देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 लाख 25 हजार 043 हो गया। उधर, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर गई है। बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 10 लाख 319 एक्टिव मरीज हो गए। यह कुल मरीजों का 19.90% है। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं। पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60% केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। उधर, रूस में कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V बनाने वाली सरकारी कंपनी आरडीआईएफ ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉक्टर रेड्डी के साथ 10 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार करने के लिए करार साइन किया है। Follow Us @the24times 👈😊 today for latest news updates 🌀🌀🌀 Source: #danikbhaskar #CoronaUpdatesOnBhaskar #the24times (at India) https://www.instagram.com/p/CFNT9-4lI-H/?igshid=q3limyzmyg3e










