डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बस्ती में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करा दिया। आरोप है कि मनोज नाग के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों…













