युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कादियान भाजपा में शामिल
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कादियान भाजपा में शामिल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद के कड़े निर्देशों के बावजूद कांग्रेस नेताओं की ओर से शुरू की गई बस यात्रा के पहले ही दिन कई चेहरे नदारद रहे। हरियाणा कांग्रेस की फूट एक बार फिर जनता के सामने आ गई है। प्रदेशाध्यक्ष बराला मंगलवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यालय में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान के भाजपा जॉइन करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इन्हे भी पढ़े :- रेलवे ने जीती एक करोड़ी ईनामी कुश्ती देवेंद्र कादियान सोनीपत के गन्नौर हलके से हैं और बिजनेस में भी कम उम्र में नाम कमा चुके हैं। इससे हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस को झटका लगेगा, क्योंकि देवेंद्र राष्ट्रीय युवा कांग्रेस का बड़ा चेहरा है। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के प्रयासों से कादियान को कांग्रेस के खेमे से तोड़ा गया। इन्हे भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव में संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का मुद्दा होगा अहम : संपत सिंह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कादियान भाजपा में शामिल स्त्रोत :- दैनिक भास्कर छायाचित्र भिन्न हो सकता है Read the full article











