शिव में परस्पर विरोधी भावों का सामंजस्य देखने को मिलता है। शिव के मस्तक पर एक ओर चंद्र है, तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार है। वे अर्धनारीश्वर होते हुए भी कामजित हैं। गृहस्थ होते हुए भी श्मशानवासी, वीतरागी हैं। सौम्य, आशुतोष होते हुए भी भयंकर रुद्र हैं। शिव परिवार भी इससे अछूता नहीं हैं। उनके परिवार में भूत-प्रेत, नंदी, सिंह, सर्प, मयूर व मूषक सभी का समभाव देखने को मिलता है। वे स्वयं द्वंद्वों से रहित सह-अस्तित्व के महान विचार का परिचायक हैं। ऐसे महाकाल शिव की आराधना का महापर्व है शिवरात्रि। #devotees_of_lord_shiva #lord_shiva #Mahadev #bholenath #nandi #Mata_parvati #temple #shaivism #kartikey #ganesh #lordshiva #mahadev #shiva #harharmahadev #bholenath #shiv #love #omnamahshivaya #hindu #hinduism #om #mahakal #bholebaba #god #jaimahakal #ujjain #mahakaleshwar #har #bhole (at India) https://www.instagram.com/p/B1sg3qhgOaO/?igshid=owlf6b356hx9









