Sankat Mochan Hanuman (Devotional Video) Episode 21
Jai Hanuman, Jai Hanuman
Sankat Mochan, Jai Hanuman ..
संकट मोचन हनुमान (भक्ति वीडियो)
प्राचीन काल से हमारे देश की सभ्यता, संस्कृति और विज्ञान के सामने संपूर्ण विश्व नतमस्तक होता रहा है। लेकिन वर्तमान समय में हमारे देश की कंचन काया को रूपान्वित करने वाली युवा पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता, संस्कृति से हाथ मिला रही है। आज की युवा पीढ़ी जहां स्पाइडर मैन और सुपरमैन को अपनाने की कोशिश कर रही है, वहीं धारावाहिक "संकट मोचन हनुमान" के माध्यम से युवाओं के मूल प्रेरणा स्रोत चिरंजीवी हनुमान से हम उन्हें परिचित करवा रहे हैं जो वास्तव में हमारे जीवंत सुपर हीरो हैं, और युगों युगो से लेकर इस कलयुग तक संकट मोचन के रूप में संसार का दुख हर रहे हैं। धारावाहिक "संकट मोचन हनुमान" के माध्यम से हम प्रभु हनुमान के पराक्रमी, जितेंद्रिय, विद्वान, धैर्यवान, बुद्धिमान, वीर्यवान एवं क्लेश हर्ता रूप का वर्णन करेंगे, जिससे समस्त युवा वर्ग उनकी कथा से प्रेरित हो और अपने नित्य-प्रतिदिन के जीवन में उनके आदर्शों को सम्मिलित कर, हर विकार से मुक्त हो स्वच्छंद उड़ सके। हमने इस धारावाहिक के प्रस्तुतीकरण में प्राचीन काल से चली आ रही कथा बांचने की शैली को चुना है, ताकि धर्म और अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों का विस्तृत रूप से विश्लेषण कर सकें। अंततः हमारा उद्देश्य है कि हम प्रभु हनुमान के जीवन रस को गंगाजल की भांति सरल रूप से अपनी आत्मा में उतार सकें। आइए नतमस्तक होकर हम श्री राम दूत हनुमान की कथा देखें और सुने और अपने आप को उनके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित कर दें।
हर दिन मंगल करने वाले, मंगल के अवतारी
संकट मोचन नाम तुम्हारा, हर संकट पर भारी
जय हनुमान, जय हनुमान।
संकट मोचन जय हनुमान।।
#SankatMochanHanuman #JaiBajrangBali #Devotional Series #SankatMochan #HanumanAarti #LordHanuman #Mahaveer #GulshanKumar #Hanuman #Rudravtaar #PawanPutraHanuman
#BhaktiSagar #HanumanChaalisa #AnjaniPutra #KeshariNandan
Facebook: https://www.facebook.com/Goodwork-Ent...
YouTube https://www.youtube.com/goodworkenter...
Twitter: https://twitter.com/GoodWorkChannel
Pinterest: https://in.pinterest.com/GoodworkEnte...
Tumblr: https://goodworkentertainment.tumblr....
Reddit: https://www.reddit.com/user/goodworktv/