मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाही , धान खरीद में लापरवाही करने वाले पांच केंद्र प्रभारी निलंबित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रही धान खरीद की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते प्रदेश के मुखिया ने बड़ा एक्शन लिया है बता दें कि योगी सरकार ने धान खरीद में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं 199 केंद्र प्रभारियों पर धान खरीद में लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई की गई है। सीएम ने सभी जिले के डीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही और भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजें।
‘DRDO ने पोखरण में किया ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि धान खरीद में जो भी करे गड़बड़ी उसे गिरफ्तार करके भेज भेजा जाए। सीएम ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही करने वाले आठ केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। सख्त निर्देश हैं कि जो भी लापरवाही करे या भ्रष्टाचार करे उसके खिलाफ ऐसे ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा जाए।
दरअसल बात यह है कि धान खरीद की सबसे ज्यादा शिकायतें सीतापुर,बाराबंकी,हरदोई ,लखीमपुर से आ रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी कार्यवाही की |
यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री संभांलेंगे प्रदेश में प्रचार की कमान , आज करेंगे तीन रैलियां
‘किसानों की लागत का मिले डेढ़ गुना’
सीएम ने कहा कि हर जिले के डीएम यह सुनिश्चित करें कि हर एक किसान को उसक फसल के सही दाम मिलें। प्रदेश में किसी भी किसान का शोषण न हो। उन्हें लागत का डेढ़ गुना दाम मिले यह सरकार की प्राथमिकता है।
https://kisansatta.com/chief-ministers-big-action-five-center-in-charge-suspended-for-negligence-in-paddy-purchase/ #Dhaankhareed, #Kisankheti, #Kisankibaat, #Upcm, #Upnews, #Kisan, #Yogi #dhaankhareed, #kisankheti, #kisankibaat, #upcm, #upnews, kisan, yogi Farming, Top, Trending #Farming, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










