दिल्ली गयी भाड़ में अब ‘U-TURN-वाल’ पंजाब में गाड़ेंगे खूंटा New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक जीते जागते ठग हैं, पहले आदमी चोरी छुपे लोगों को ठगते थे लेकिन अब वे और उनके मंत्री खुलेआम लोगों को ठगते हैं, उनका कोई मंत्री फर्जी डिग्रियां बनाकर लोगों को ठगता है तो कोई राशन कार्ड बनाने के बहाने महिलाओं का वीडियो बनाकर लोगों को ठगता है, कोई राशन घोटाला करके लोगों को ठगता है, उनके 7 मंत्रियों में से तीन मंत्री भ्रष्ट निकल चुके हैं। जिस दिन केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस दिन उन्होंने कहा था कि पिछली बार मुझसे गलती हो गयी थी, हम दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर पूरे देश का चुनाव लड़ने निकल पड़े थे, शायद दिल्ली चुनावों में 28 सीटें पाकर हममें अहंकार आ गया था लेकिन इस बार हम कहीं नहीं जाएंगे, हम पूरे पांच साल दिल्ली में रहेंगे और दिल्ली की सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि 'लोग उनके खिलाफ अफवाहें उड़ा रहे हैं कि ये दिल्ली के बाद अब अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेंगे, मैंने ऐसे लोगों को कहना चाहता हूँ कि अब आम आदमी पार्टी पांच साल कहीं चुनाव नहीं लड़ेगी और सिर्फ दिल्ली की सेवा करेगी। केजरीवाल अपनी यह बात केवल एक साल बाद भूल गए और उन्होंने अन्य राज्यों में में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी, कल उन्होंने पंजाब में कहा कि अब वे पजाब में ही खूंटा गाड़कर बैठेंगे और कहीं नहीं जाएंगे यानी दिल्ली गयी भाड़ में, अब उनका मकसद केवल पंजाब का चुनाव लड़ना है और उसके बाद गोवा और गुजरात का चुनाव लड़ना है। ऐसा नहीं है कि केजरीवाल ने पहली बार पलटी मारी है, इससे पहले उन्होंने कहा था कि मै आम आदमी हूँ इसलिए आम आदमी की तरह रहूँगा, सबसे मिलता रहूँगा, उन्होंने अपना यह वादा भी तोड़ दिया, पहले बोले थे कि मै बंगला, गाडी और सुरक्षा नहीं लूँगा, यह वादा भी तोड़ दिया, पहले बोले थे कि अपने बच्चों की कसम खाकर कहता हूँ कि किसी पार्टी से समर्थन नहीं लूँगा, यह वादा भी तोड़ दिया और लालू-नीतीश की गोद में खेलने लगे, पहले बोले थे कि जनता के पैसों की बर्बादी नहीं करूँगा लेकिन उन्होंने खुद 47 लाख रुपये के चाय-समोसे खा डाले, उनके मंत्रियों ने 1 करोड़ रुपये के चाय समोसे खा डाले।












