चैतन्य भारत न्यूज
क्रिकेट विश्व कप 2019 में बुधवार को हुए भारत के मैच के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' का निशान बना हुआ है जिसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। आईसीसी ने धोनी को अपने ग्लव्स से यह निशान हटाने को कहा था। अब बीसीसीआई धोनी के समर्थन में उतरी है।
ICC Sources: If MS Dhoni and BCCI convince ICC that the "balidaan badge" does not have any political, religious, or racial message, ICC may consider the request pic.twitter.com/qRQDQwgr3j
— ANI (@ANI) June 7, 2019
बीसीसीआई ने किया धोनी का समर्थन
बीसीसीआई के चीफ विनोद राय ने कहा कि, वह आईसीसी को धोनी के 'बलिदान बैज' के निशान वाले ग्लव्स पहनने की अनुमति के लिए चिट्ठी लिख चुके हैं। आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि, 'यदि बीसीसीआई और धोनी यह सुनिश्चित करें कि उनके ग्लव्स पर बने निशान में किसी भी तरह का राजनीतिक, धार्मिक और नस्लीय संदेश नहीं है तो आईसीसी इस अनुरोध पर एक बार विचार कर सकती है।' गौरतलब है कि, विनोद राय ने इससे पहले कहा था कि, 'हम अपने सभी खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। धोनी के ग्लव्स पर जो निशान बने हैं, वह किसी भी धर्म का प्रतिक नहीं है और न ही कमर्शियल है।'
क्या है मामला
बता दें धोनी के ग्लव्स पर इंडियन पैरा स्पेशल फोर्सेज का ‘बलिदान बैज’ (सेना का प्रतीक चिह्न) बना हुआ है। 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं। बैज पर देवनागरी लिपि में 'बलिदान' शब्द लिखा होता है। यह बैज चांदी से बना होता है। गौरतलब है कि, धोनी को उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी से पहले यह सम्मान कपिल देव को मिला था।
ये भी पढ़े...
धोनी के ग्लव्स पर सेना का निशान देख पाकिस्तान को लगी मिर्ची, आईसीसी ने दिए निशान हटाने के आदेश
VIDEO : बैटिंग के दौरान विरोधी टीम की फील्डिंग सेट करने लगे धोनी, धूम मचा रहा वीडियो
संन्यास लेने के बाद ये काम करेंगे धोनी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Read the full article