How We See Dhoni's Gloves.🤩🏏🧤 How ICC See It...😎😎

seen from China
seen from United States
seen from China
seen from Australia
seen from China
seen from Russia
seen from China

seen from United States

seen from United States
seen from Germany

seen from United States
seen from China
seen from United States
seen from United States

seen from Russia

seen from Germany
seen from United States

seen from Iraq

seen from Brazil
seen from Malaysia
How We See Dhoni's Gloves.🤩🏏🧤 How ICC See It...😎😎
धोनी के ग्लव्स को लेकर आईसीसी ने खारिज की बीसीसीआई की अपील, नहीं हटाया बैज तो मिल सकती है ये सजा!
चैतन्य भारत न्यूज भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। धोनी के ग्लव्स पर सेना का प्रतीक चिन्ह बना है जिसे लेकर आईसीसी ने आपत्ति जताई। धोनी का समर्थन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके ग्लव्स पहनने की अपील की थी जिसे अब आईसीसी ने खारिज कर दिया है। आईसीसी ने साफ कहा है कि वह ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' को बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकता।
इस विवाद के बढ़ने पर बीसीसीआई धोनी के समर्थन में उतरीं थी। बीसीसीआई ने आईसीसी को धोनी के 'बलिदान बैज' के निशान वाले ग्लव्स पहनने की अनुमति के लिए चिट्ठी लिखी थी। लेकिन इस चिट्ठी को आईसीसी ने खारिज कर दिया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में यदि धोनी वही ग्लव्स पहनकर मैच खेलते हैं तो आईसीसी उन्हें फटकार लगा सकती है। यदि इससे जुड़ा अपराध 12 महीने के भीतर होता है तो मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार अपराध करने पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगेगा। चौथी बार ऐसा होने पर मैच फीस का 75% तक काटा जाएगा।
बता दें धोनी के ग्लव्स पर इंडियन पैरा स्पेशल फोर्सेज का ‘बलिदान बैज’ (सेना का प्रतीक चिह्न) बना हुआ है। 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं। बैज पर देवनागरी लिपि में 'बलिदान' शब्द लिखा होता है। यह बैज चांदी से बना होता है। गौरतलब है कि, धोनी को उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी से पहले यह सम्मान कपिल देव को मिला था। ये भी पढ़े... धोनी के ग्लव्स पर मचा बवाल, समर्थन में उतरा बीसीसीआई, कहा- हम उनके साथ खड़े हैं धोनी के ग्लव्स पर सेना का निशान देख पाकिस्तान को लगी मिर्ची, आईसीसी ने दिए निशान हटाने के आदेश VIDEO : बैटिंग के दौरान विरोधी टीम की फील्डिंग सेट करने लगे धोनी, धूम मचा रहा वीडियो Read the full article
धोनी के ग्लव्स पर मचा बवाल, समर्थन में उतरा बीसीसीआई, कहा- हम उनके साथ खड़े हैं...
चैतन्य भारत न्यूज क्रिकेट विश्व कप 2019 में बुधवार को हुए भारत के मैच के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' का निशान बना हुआ है जिसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। आईसीसी ने धोनी को अपने ग्लव्स से यह निशान हटाने को कहा था। अब बीसीसीआई धोनी के समर्थन में उतरी है। ICC Sources: If MS Dhoni and BCCI convince ICC that the "balidaan badge" does not have any political, religious, or racial message, ICC may consider the request pic.twitter.com/qRQDQwgr3j — ANI (@ANI) June 7, 2019 बीसीसीआई ने किया धोनी का समर्थन बीसीसीआई के चीफ विनोद राय ने कहा कि, वह आईसीसी को धोनी के 'बलिदान बैज' के निशान वाले ग्लव्स पहनने की अनुमति के लिए चिट्ठी लिख चुके हैं। आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि, 'यदि बीसीसीआई और धोनी यह सुनिश्चित करें कि उनके ग्लव्स पर बने निशान में किसी भी तरह का राजनीतिक, धार्मिक और नस्लीय संदेश नहीं है तो आईसीसी इस अनुरोध पर एक बार विचार कर सकती है।' गौरतलब है कि, विनोद राय ने इससे पहले कहा था कि, 'हम अपने सभी खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। धोनी के ग्लव्स पर जो निशान बने हैं, वह किसी भी धर्म का प्रतिक नहीं है और न ही कमर्शियल है।' क्या है मामला बता दें धोनी के ग्लव्स पर इंडियन पैरा स्पेशल फोर्सेज का ‘बलिदान बैज’ (सेना का प्रतीक चिह्न) बना हुआ है। 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं। बैज पर देवनागरी लिपि में 'बलिदान' शब्द लिखा होता है। यह बैज चांदी से बना होता है। गौरतलब है कि, धोनी को उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी से पहले यह सम्मान कपिल देव को मिला था। ये भी पढ़े... धोनी के ग्लव्स पर सेना का निशान देख पाकिस्तान को लगी मिर्ची, आईसीसी ने दिए निशान हटाने के आदेश VIDEO : बैटिंग के दौरान विरोधी टीम की फील्डिंग सेट करने लगे धोनी, धूम मचा रहा वीडियो संन्यास लेने के बाद ये काम करेंगे धोनी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी Read the full article