पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन वितरण में अनियमितता, विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में डीलरों के बकाया कमीशन को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कई प्रखंडों में दिसंबर 2025 का राशन अभी तक बहुत सारे डीलर्स को नहीं मिला है। विभाग के द्वारा अवधि विस्तार भी डीलर्स को वितरण के लिए नहीं मिल रहा है, जिसके चलते लाभुकों को राशन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिला के कुछ प्रखंड गोदामों जैसे बर्मामाइंस से अभी लगभग 100 डीलर्स, कारण्डीह गोदाम से लगभग 100 डीलर्स, साकची गोदाम से लगभग 25 डीलर्स, पटमदा गोदाम से लगभग 30…











