Mumbai: टैक्सी ड्राइवर का जुगाड़ वायरल! बेटे के YouTube चैनल के लिए लगाया QR कोड
मुंबई के एक टैक्सी ड्राइवर ने अपने बेटे के रैप म्यूज़िक करियर को बढ़ावा देने के लिए अपनी टैक्सी में QR कोड लगाया। यह QR कोड डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं बल्कि उसके बेटे के YouTube चैनल से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर यह कहानी दिल छू लेने वाली साबित हो रही है। मुंबई: एक टैक्सी में बैठी मार्केटिंग प्रोफेशनल Divyushii को जब एक अजीब QR कोड दिखाई दिया, तो उन्होंने सोचा कि यह डिजिटल पेमेंट के लिए होगा। लेकिन…















