श्री संजय मित्रा ने 24 मई को श्री जी मोहन कुमार के स्थान पर नए रक्षा सचिव का पद भार संभाल लिया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस श्री मित्रा भौतिकी और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर है। उन्होंने 1995-96 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट की मेसन फेलोशिप भी हासिल की। इससे पहले श्री मित्रा भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सचिव थे और उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया था।









