जमशेदपुर के मानगो निवासी समाजसेवी एम एन सिंह की पत्नी लोंगा देवी नहीं रही, डिमना चौक पंचवटी कॉलोनी निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
जमशेदपुर। शहर के मानगो डिमना चौक स्थित पंचवटी कॉलोनी से मंगलवार 21 अक्टूबर को तड़के एक दुखद समाचार ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह की धर्मपत्नी लोंगा देवी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोंगा देवी अपने पीछे तीन पुत्र—कमाल सिंह, विमल सिंह और निर्मल सिंह, एक पुत्री इंदु सिंह, तथा दामाद चंद्रदेव सिंह राकेश समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।…


















