रामपुर के शाहाबाद तहसील परिसर में महिलाओं ने डीएम उमेश कुमार मंगला से मुलाकात की. महिलाओं ने डीएम से शाहाबाद के नायब तहसीलदार राजेश शर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना जांच के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया हैं. मोटी रकम न मिलने पर आवास का लाभ पाने वाले लोगों को लाभ देने से वंचित किये जाने की बात कह रहे हैं. महिलाओं ने कहा कि इस वजह से गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है. महिलाओं ने डीएम से इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि जांच में गड़बड़ी की बात को संज्ञान में ले लिया गया है और मामले की जांच की जायेगी.












