31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले शुक्रवार को 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। इस हादसे के बाद से चिकित्सकों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग और विरोध प्रदर्शनों के बीच डॉक्टर मेडिकल पेशेवरों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की अपील कर रहे हैं।















