साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी : Weekly Horoscope - Dewans Rashifal / देवांश राशिफल
दिनांक 24 जनवरी 2021 (रविवार) से 30 जनवरी 2021 (शनिवार) तक
देवांश सप्ताहिक राशिफल
WhatsApp में देवांश ग्रुप में जुड़ें और जोड़ें || ॐ ||
Group Link: https://chat.whatsapp.com/Eebfo76NqasGCQ9M08i
मेष राशि
नाम का पहला अक्षर
(चु , चे , चो , ल , लि , लु , ले , लो , अ )
मेष राशि वालों के लिए यह.सप्ताह बहुत ही पराक्रम और उद्यम से भरा रहेगा। धन संग्रह में उतार-चढ़ाव आएंगे। समाज में यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मनोबल की शक्ति से घर में सुख शांति बनी रहेगी। विद्या भाव में उन्नति होगा। संतान का सुख प्राप्त होगा। संतान के साथ थोड़ी बहुत विरोधाभास रहेगी । शत्रुओं के साथ बुद्धि विवेक से काम लेगें । दांपत्य सुख उत्तम रहेगा । शारीरिक उलझने आएंगे गुप्त बीमारी से परेशानी का अनुभव होगा । भाग्य शक्ति का साथ नहीं मिलेगा कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी । बाहरी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा ।
वृष राशि
नाम का पहला अक्षर
( इ , उ , ए , ओ , व , वि , वु , वे , वो )
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ मे उतार चढाव वाला रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें । स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। भाग्य शक्ति से धन संग्रह में सफलता मिलेगी । मनोबल की शक्ति से समाज में सद्भाव का अनुभव होगा। मित्र बंधु बंधुओं के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। सुख स्नेह का वातावरण रहेगा। विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी । संतान का सुख प्राप्त होगा । शत्रुओं से क्लेश मे वृद्धि होगी। शत्रु के द्वारा कष्ट अनुभव होगा। दांपत्य सुख में अकारण चिंता उत्पन्न होगी । जीवन साथी के साथ दूरियां बढ़ेगी। भाग्य बल से कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी । अर्थ उपार्जन मे भाग्य से सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
नाम का पहला अक्षर
( क , कि , कु , घ , ङ , छ , के , को , ह )
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शारीरिक परेशानी वाला रहेगा । गुप्त बीमारी से परेशानी का अनुभव करेंगे। बुद्धि विवेक से काम लें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोबल की शक्ति से धन उपार्जन में वृद्धि होगी। धन संग्रह करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में उलझन का सामना करना होगा । भाई बंधुओं के साथ संघर्ष होने की संभावना है। घर में सुख शांति का अभाव रहेगा । संतान का साथ मिलेगा। शत्रुओं के द्वारा दबाव उत्पन्न होगा। जीवन साथी के साथ मतांतर आएगी । भौतिक सुख संसाधन का लाभ मिलेगा । अपने उद्यम और पराक्रम के द्वारा आय के साधन में वृद्धि होगी। बाहरी लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। बाहर से कार्य व्यापार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा।
कर्क राशि
नाम का पहला अक्षर
( हि , हु , हे , हो , ड , डि , डु ,डे , डो )
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मनोबल की शक्ति प्रदान करने वाला रहेगा। मनोबल की शक्ति से धन संग्रह में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। बंधुओं का साथ मिलेगा । पराक्रम उद्यम के द्वारा कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख शांति रहेगी। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। विद्या प्राप्ति में अकारण व्यवधान उत्पन्न होगा । संतान के साथ विवाद हो सकता है । शत्रुओं के साथ बुद्धि विवेक से शत्रुता कम होगी । दांपत्य सुख में वृद्धि होगी ,जीवन साथी का साथ मिलेगा । दिनचर्या में रौनक आएगी, अमीरात ढंग से जीवन व्यतीत होगा। भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा बढ़ेगा । कर्म के द्वारा सफलता प्राप्त होगी। आय के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आएगी बुद्धि विवेक के द्वारा अपने मित्रों के साथ मंगलमय यात्रा का संयोग बनेगा।
सिंह राशि
नाम का पहला अक्षर
( म , मि , मु , मे , मो , ट , टि , टु , टे )
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शारीरिक कष्ट देने वाला हो सकता है । मनोबल की शक्ति से और बाहरी लोगों के संपर्क से स्वास्थ्य में सुधार होगा । धन का अपव्यय होगा । खर्च अधिक होगी । विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी । गुप्त युक्ति नीति से और अत्यंत चतुराई से परिणाम उत्तम मिलेगा। संतान से चिंता बनी रहेगी संतान के प्रति कष्ट की अनुभूति अनुभूति होगी । दांपत्य सुख सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के द्वारा परेशानी उत्पन्न होगी। झगड़ा झंझट में वृद्धि होगा। भाग्य शक्ति का लाभ मिलेगा। घरेलू सुख शांति में कमी से शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी । कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा। आय के क्षेत्र में कमी होगी । धन के आगमन में रुकावटें आएगी । पूर्ण मनोयोग और धैर्य से समस्त कार्य करें लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
नाम का पहला अक्षर
( टो , प , पि , पू , ष , ण , ठ , पे , पो )
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मनोयोग की शक्ति से आय में वृद्धि करने वाला है । विवेक के द्वारा अर्थ उपार्जन में सफलता प्राप्त होगी। धन संग्रहमे वृद्धि होगा । भक्ति की शक्ति से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। समाज में वैमनस्यता के कारण छवि धुमिल होगी। लोकापवाद से बचें । बंधु बांधव से सावधान रहें । घरेलू सुख शांति में वृद्धि होगी । भौतिक सुख साधनों के द्वारा सुख भोग का आनंद मिलेगा । संतान से सुख स्नेह प्राप्त होगा। विद्या प्राप्ति में मन नहीं लगेगा । शत्रुओं के द्वारा व्यवधान उपस्थित होगा । जीवन साथी का साथ मिलेगा । दांपत्य सुख में वृद्धि होगी । भाग्य शक्ति के सहयोग से नए-नए कार्य का आरंभ होगा और सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि
नाम का पहला अक्षर
(र , रि , रु , रे , रो , त , ति , तु , तो )
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह समाज में यश प्राप्त कराने वाला होगा ।अत्यंत चतुराई से सुख संसाधन में वृद्धि होगी । धन संग्रह में कमी होगी बंधु बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा । अच्छे मार्ग दर्शक के द्वारा आय प्राप्ति के मार्ग का ज्ञान मिलेगा । अपने उद्यम और पराक्रम के द्वारा धन संग्रह में वृद्धि होगी । संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। शत्रुओं के द्वारा घरेलू सुख शांति में व्यवधान उत्पन्न होगा। जीवनसाथी के बीच मतांतर हो सकती है। अपने-अपने जिद के कारण दूरियां बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा भाग्य शक्ति के कारण बाहर से सफलता मिलेगी। बाहरी लोगों के साथ सकारात्मक बातचीत होगी । अपने बुद्धि विवेक से सभी लोगों को प्रभावित करेंगे । चतुराई के द्वारा समस्त कार्य करेंगे गोपनीय बुद्धि से सफलता की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
नाम का पहला अक्षर
(तो , न , नि , नु , ने , नो , य , यि ,यु )
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अकारण चिंता से भरा रहेगा। धन का खर्च अधिक होगा। बंधु बांधवों से क्लेश बढ़ेगा। सुखचैन में कमी रहेगी । घरेलू समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा । संतान से कष्ट की अनुभूति होगी । विद्या प्राप्ति में परिश्रम से सफलता मिलेगी । शत्रुओं पर अपना प्रभाव कायम होगा । जीवन साथी के साथ नोकझोंक होगा। गुप्त बीमारी से मानसिक कष्ट की अनुभुति होगी । भाग्य शक्ति से आय के साधन मे वृद्धि होगी । परिश्रम के द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे। अपने बुद्धि विवेक के द्वारा आय में वृद्धि करने का सतत् प्रयास करेंगे। बाहरी लोगों के साथ मिलना जुलना होगा आय बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श होगा। बाहरी स्थानों से सफलता मिलेगी ।
धनु राशि
नाम का पहला अक्षर
( ये ,यो ,भ , भि , भु ,ध , फ , ढ , भे )
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह शारीरिक और मानसिक बल प्रदान करने वाला होगा। धन संग्रह की प्रवृत्ति बढ़ेगी । दुर्घटना होने की संभावना है अनावश्यक यात्रा से बचें ।कुटुंब बंधु बांधव के बीच में आपसी मतभेद होने की संभावना अधिक है। झगड़ा झंझट से परहेज करें । घरेलू सुख शांति घर मे बना रहेगा। सुख साधन संपन्नता बढ़ेगी धार्मिक कार्य मेंअधिक व्यस्त होंगे । जीवन साथी का साथ मिलेगा । दांपत्य सुख में वृद्धि होगी स्वास्थ्य सुंदर रहेगा। भाग्य शक्ति से धन का लाभ होगा। कार्य व्यापार के क्षेत्र में विवेक से उन्नति होगी। आय के संसाधन में वृद्धि होगी । विदेश भ्रमण का संजोग बनेगा। संतान का सुख उत्तम प्राप्त होगा।
मकर राशि
नाम का पहला अक्षर
(भो ,ज ,जि , खि , खु , खे ,खो ,ग , गी )
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शारिरीक कष्ट पाने वाला हो सकता है । शारीरिक और मानसिक परिश्रम के द्वारा कार्य व्यापार में उन्नति होगी । नए-नए कार्य का आरंभ होगा । समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी । घर गृहस्ती में भौतिक सुख संसाधन का आगमन होगा । घरेलू सुख उत्तम होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विद्या प्राप्ति में कई प्रकार के व्यवधान उपस्थित होंगे । अध्ययन करने में मन नहीं लगेगा। बुद्धि विवेक द्वारा शत्रुओं को पराजित करेंगे । दांपत्य सुख का लाभ मिलेगा। भाग्य शक्ति से दांपत्य सुख में अधिकाधिक वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी । आर्थिक लाभ अधिक से अधिक प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ में कभी-कभी चिंता बढ़ेगी । गंभीरतापूर्वक और अत्यंत चतुराई से बाहरी लोगों के साथ व्यापारिक बातचीत मे सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी । यह सप्ताह आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला होगा ।
कुंभ राशि
नाम का पहला अक्षर
(गु , गे ,गो , स , सि , सु , से , सो , दो ,)
कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह मे मंगलमय यात्रा होने का योग है । परिवार के साथ बाहरी तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा । अपने इष्ट मित्र सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी । धन संग्रह न्यूनतम होगा। उत्तम और पराक्रम से अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी । घरेलू सुख शांति में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान का सुख उत्तम रहेगा । संतान के द्वारा सफलता प्राप्ति की सूचना प्राप्त होगी । शत्रुओं का प्रभाव कम होगा । मनोयोग की शक्ति से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगी । जीवन में अमीरात का ढंग रहेगा। जीवन की दिनचर्या आनंद पूर्ण रहेगा। भाग्य शक्ति की प्रबलता रहेगी । भाग्य शक्ति से कार्यक्षेत्र में उन्नति दिखाई देगा । कार्य व्यापार के प्रति चिंता बनी रहेगी । खर्च अधिक होने से मानसिक उलझने आएंगी । आय के साधन में वृद्धि होगी।
मीन राशि
नाम का पहला अक्षर
( दि , दु ,थ , झ , ञ , दे , दो , च , चि )
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला होगा । कार्य क्षेत्र में नए नए नए आयाम उपस्थित होंगे। एक अच्छे मार्गदर्शक से मुलाकात होगी जिसके विचार से नए कार्य क्षेत्र का शुभारंभ होगा । धन का अधिक खर्च होगा ,अधिक खर्च से नया कार्य प्रणाली विकसित होगी । आर्थिक सफलता की प्राप्ति होगी । बाहरी लोगों के साथ कार्य क्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे । उद्यम और पराक्रम से धन संग्रह करने की प्रवृत्ति जागेगी । बंधु बांधव के बीच मतभेद रहेगा। घरेलू सुख शांति में तनाव का वातावरण दिखाई देगा । संतान के द्वारा कष्ट की अनुभूति होगी । विद्या अध्ययन में व्यवधान उपस्थित होगा। मानोयोग के द्वारा जीवन साथी के बीच मतभेद दूर होगा । दांपत्य सुख में वृद्धि होगी । भाग्य शक्ति से रुके हुए सभी कार्य होने प्रारंभ होंगे । आर्थिक शक्ति में वृद्धि होगी।
WhatsApp में देवांश ग्रुप में जुड़ें और जोड़ें || ॐ ||
Group Link: https://chat.whatsapp.com/Eebfo76NqasGCQ9M08iE8t
#Weekly_Rashifal #Rashifal #saptahik_Rashifal #rashi #dewans_Saptahik_Rashifal #rashifal2020 #dewans #drdadhichy #dadhichi #horoscope













