दुर्गा पूजा (Durga Puja) को दुर्गोत्सव (Durgotsav) भी कहा जाता है. यह भारत में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal), असम (Asam), ओडिशा (Odissa), त्रिपुरा (Tripuraa) और बांग्लादेश (Bangladesh) में मनाया जाता है. दुर्गा पूजा का आयोजन Hindi Calender के अनुसार आश्विन मास में मनाया जाता है, जो English Calender में September – October के महीनों से मिलता है. यह आमतौर पर महालया (Mahalaya) के दिन यानी पितर तर्पण के बाद से ही देवी पाठ की शुरुआत हो जाती है. दुर्गा पूजा हिंदू धर्म की अन्य परंपराओं द्वारा मनाए जाने वाले Navaratri और Dussehra उत्सव के साथ मेल खाती है, जिसमें Ram – Leela नृत्य-नाटक का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा के दौरान माँ दुर्गा के साथ-साथ सरस्वती (Saraswwati), लक्ष्मी (Lakshmi), कार्तिक (Kartikey), गणेश (Ganesh) भगवन की भी पूजा की जाती है.