दिवाली पर्व (Diwali Festival) का नामकरण, संस्कृत के "दीपावली" (Dipawali) शब्द से हुआ है, जिसका अर्थ होता है "रोशनी की पंक्ति"। इस दिन मिट्टी के दीयों से
Diwali जिसे हम अंग्रेजी में Festival of Light भी कहते हैं वह हिंदुओं का मुख्य त्योहारों में से एक है, जो की 5 दिनों का त्यौहर होता है। यह पांच दिन, हिंदू पंचांग के अश्विन मास के कृष्ण पक्ष के तेहरवे दिन से लेकर , कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन तक रहते हैं। यह समय ,जॉर्जियन कैलेंडर (Georgian Calender) के अनुसार अक्टूबर (October) व नवंबर (November) में पड़ता है। दिवाली का त्यौहार, अंधेरे पर रोशनी की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का पर्व है । यह पर्व ऐश्वर्या और समृद्धि की देवी लक्ष्मी (Lakshmi) की पूजा अर्चना से जुड़ा हुआ है। भगवान गणेश (Bhagvan Ganesha) और माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा के बाद खील और बतासे का प्रसाद बांटकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। भारत के कुछ क्षेत्रों में, यह पर्व रावण (Ravana) को हराकर भगवान राम (Bhagvan Ram) के अयोध्या आगमन के उपलक्ष में भी मनाया जाता है।












