लखनऊ में 8 घंटे में 4 आग की घटनाएं: गोमतीनगर गोदाम से लेकर झोपड़ी तक, लाखों का नुकसान
Lucknow News: लखनऊ में रविवार को एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर भीषण आग की घटनाएं सामने आईं। गोमतीनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से लेकर ऐशबाग के मकान, महिगंवा की झोपड़ी और उसरना गांव के जंगल तक, आग की लपटों ने शहर को दहशत में डाल दिया। आठ घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के लिए भागदौड़ करती रहीं। इन घटनाओं में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।…











