CES 2019: This car of Hyundai can climb up to five feet high wall
CES 2019: पांच फीट ऊंची दीवार पर चढ़ सकती है Hyundai की ये कार, जानें फीचर्स
सड़क पर दौड़ती हुई कार को सभी ने देखा है, वहीं आकाश में उड़ने वाली कार की खबरें भी आपने सुनी होंगी। लेकिन हाल ही में Hyundai ने अपने एक अनौखे कार कॉन्सेप्ट को पेश किया है। यह कार न केवल पहियों पर दौड़ सकती है बल्कि ये खुद अपने पैरों पर चल भी सकती है। यह कार पांच फीट ऊंची दीवार पर भी चढ़ सकती है। इस कार को कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2019 में पेश किया है। कंपनी ने इसे Elevate Concept नाम दिया है।
प्लेटफॉर्म
इस कार में पहियों के साथ साथ पैर भी लगाए गए हैं। एलिवेट कॉन्सेप्ट एक मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कि खराब रास्तों पर आसानी से चलने में सक्षम हैं। कंपनी ने इस कार को मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन के दौरान प्रयोग करने के लिए बनाया है। कंपनी ने इस कार को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि ये स्थिति के अनुसार खुद में जरूरी बदलाव कर सकती है।
इस कार में लगाए गए रोबोटिक पैर 5 डीग्री तक घुम सकते हैं। इसके अलावा इसके पैर को नीचे की तरफ आसानी से मोड़ा जा सकता है। जिससे ये एक सामान्य कार की तरह भी आसानी से ड्राइव की जा सकती है। जब यह कार ड्राइविंग मोड में होती है तो पैरो को दिया जाने वाला पॉवर कट जाता है।
खासियत
Hyundai इस कॉन्सेप्ट पर तीन साल से काम कर रही है। कंपनी के अनुसार इस कार को कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी काम के लिए डिजाइन किया गया है। हुंडई क्रैडल के हेड जॉन सू ने इस कार के बारे में बताया कि, ये कॉन्सेप्ट आपदा प्रबंधन के लिए बहुत ही सहयोगी सिद्ध होगी। इसका उद्देश्य लोगों को उन स्थानों पर ले जाना है, जहां पहले कोई अन्य वाहन नहीं गया हो। सामान्य तौर पर किसी भी आपदा जैसे कि सुनामी या भूकंप के दौरान अन्य वाहन उतनी सुगमता से चलने में सक्षम नहीं होते हैं, लेकिन ये कॉन्सेप्ट मौजूदा वाहनों से बिलकुल अलग है।
ये किसी भी आपात स्थिति में भी आसानी से चल सकता है। उदाहरण के लिए, यदि यह कार सड़क के किनारे बर्फ में फंस गई है, तो यह उठकर वापस गलियों में भी जा सकती है। Source: Bhaskarhindi.com










