करोड़ों लोगों के पीएफ खाते में ट्रांसफर किया गया इन्टरेस्ट का पैसा, जल्दी चेक करें आपको लाभ मिला है की नहीं : EPF Interest Rate
News Desk | EPF Interest Rate : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत जितने भी लोगों का पीएफ खाता है उन्हे साल 2023-24 के इन्टरेस्ट का लाभ देने की बात कही गई थी जिसमे ईपीएफओ ने बताया है की कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है जिसके चलते अब कर्मचारियों को बढ़े हुए ब्याज का लाभ मिलने वाला है ।
8.25 फीसदी ब्याज का दिया जाएगा लाभ
ईपीएफओ ने बताया की करीब 28 करोड़ लोगों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है जिसका लाभ अब कर्मचारियों को दिया जाएगा जिसमे कर्मचारियों को 8.25% ब्याज का लाभ मिलने वाला है, कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ ने साल 2023-24 के ब्याज में बढ़ोतरी की थी जिससे की ब्याज को 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया है । ईपीएफओ ने दी सूचना दरअसल सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में एक कर्मचारी ने ट्वीट के माध्यम से यह सवाल पूछा था की ब्याज के पैसे का लाभ कब दिया जाएगा जिस पर ईपीएफओ ने जवाब दिया है की ब्याज की राशि को कर्मचारियों के खाते में डालने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है जिसकी जानकारी कर्मचारियों को मेसेज के माध्यम से मिल जाएगी इसके अलावा ब्याज का लाभ मिला है की नहीं इसकी जानकारी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से भी ले सकते है । ऑनलाइन इस प्रकार चेक करें बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए कर्मचारी को ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है और अपने पीएफ अकाउंट में बैलेंस वाले ऑप्शन पर जाकर बैलेंस चेक कर लेना है इसके अलावा आप अपने फोन में उमंग एप से भी बैलेंस चेक कर सकते है जिसके लिए फोन में उमंग एप इंस्टाल कर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है जिसके बाद इस एप की मदद से आप बैलेंस चेक कर सकते है । कॉल और मेसेज के माध्यम से चेक करें बैलेंस आप अपने पीएफ खाते में बैलेंस की जानकारी के लिए एसएमएस या कॉल के माध्यम से भी जानकारी ले सकते है जिसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर मेसेज करना होगा जिसके बाद आपके पीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी आपको मिल जाएगी इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 9966044425 पर कॉल कर अपने बैलेंस की जानकारी ले सकते है । Read the full article













