कांग्रेस का EVM पर संदेह, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए बिस्तर
जशपुर: छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) मशीनों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रही है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है। कांग्रेस ने जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी खुद बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह कदम निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लिया गया…
















