seen from France

seen from Türkiye
seen from Netherlands
seen from United States
seen from Italy

seen from Netherlands
seen from China

seen from Portugal
seen from China

seen from Germany
seen from Russia

seen from France
seen from China
seen from United States

seen from United States
seen from China
seen from Singapore
seen from United States
seen from China

seen from Australia
త్రినేత్రం న్యూస్. భద్రాద్రి కొత్తగూడెం జిల్లా ములకలపల్లి
🚀 Discover the Meazure Learning Testing Programs! 🚀 Learn everything you need to know to finish the registration process hassle-free with us
🚀 Discover the Meazure Learning Testing Programs! 🚀 Learn everything you need to know to finish the registration process hassle-free with us
🚀 Discover the Meazure Learning Testing Programs! 🚀 Learn everything you need to know to finish the registration process hassle-free with us
🚀 Discover the Meazure Learning Testing Programs! 🚀 Learn everything you need to know to finish the registration process hassle-free with us
प्रचंड तापमान ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षार्थियों की ली दोहरी परीक्षा
जेईई-एडवांस्ड, 2024: देश के 222 शहरों व राजस्थान में कोटा सहित 10 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुये दोनों पेपर। 23 आईआईटी की 17,385 सीटों पर हुई परीक्षा, जेईई-मेन से क्वालिफाई 2.50 लाख में से करीब 1.90 लाख ने दी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा न्यूजवेव@कोटा आईआईटी, मद्रास द्वारा आयोजित जेईई-एडवांस्ड,2024 परीक्षा रविवार को देश के 222 शहरों के 709 परीक्षा केंद्रों पर कम्प्यूटर बेस्ड मोड में हुई। राजस्थान में कोटा सहित 10 शहरों में यह परीक्षा हुई। इसमें सफल अभ्यार्थियों को देश की 23 आईआईटी की 17,385 सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। आईआईटी में गर्ल्स को 20 प्रतिशत सुपर न्यूमरेरी आरक्षण होने से उनमें उत्साह देखा गया। इसका रिजल्ट 9 जून रविवार को घोषित होगा। परीक्षा में पेपर-1 सुबह 9 से 12 बजे तक एवं पेपर-2 दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक हुआ। रविवार को प्रचंड गर्मी में 47 डिग्री तापमान ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की दोहरी परीक्षा ली। इस वर्ष जेईई-मेन से क्वालिफाई 2.50 लाख में से 1,91,283 ने पंजीयन कराया था, जिसमें से करीब 1.90 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुये हैं।
इस वर्ष आईआईटी ने पेपर पेटर्न में कोई बदलाव नहीं किया। कुल 360 अंकों की परीक्षा में पेपर-1 व पेपर-2 के प्रत्येक पेपर में 180 अंकों के 51 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गये। जिसमें तीनो विषयों से 17-17 प्रश्न पूछे गये। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम प्राप्तांक 10 व कुल 35 लाने होंगे जबकि ओबीसी-एनसीएल वर्ग में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 9 अंक व कुल 31.5 प्राप्तांक अनिवार्य है। इसी तरह, एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिये प्रत्येक विषय में प्राप्तांक 5 व कुल 17.5 अंक होना आवश्यक है। गत वर्ष जेईई-एडवांस्ड में 1.89,487 पंजीकृत में से 1.80,372 ने परीक्षा दी थी, जिसमंे से कुल 43,769 क्वालिफाई घोषित किये गये थे। इस वर्ष 10 हजार परीक्षार्थी अधिक होने से क्वालिफाई की संख्या भी अधिक रहेगी। फाइनल ‘आंसर की’ 2 जून को जेईई-एडवांस्ड वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा में दोनों पेपर के जवाबों की कॉपी 24 मई शाम 5 बजे जारी कर दी जायेगी। जिससे परीक्षार्थी अपने स्कोर का आकलन कर सकेंगे। अधिकृत फाइनल ‘आंसर की’ 2 जून प्रातः 10 बजे जारी कर दी जायेगी। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस वर्ष पेपर-1 में मैथ्स एवं केमिस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट लेवल के रहे जबकि फिजिक्स के प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। जबकि पेपर-2 में मैथ्स के प्रश्न कठिन रहे। कोटा में प्रमुख कोचिग संस्थानों के विशेषज्ञ पेपर में तीनों विषयों के प्रश्नों को हल कर सही उत्तर का विश्लेषण करते रहे। जिससे परीक्षार्थियों को अपने संभावित स्कोर का आंकलन करने में मदद मिलेगी। 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य जेईई-एडवांस्ड 2024 से आईआईटी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने के लिये सामान्य वर्ग के क्वालिफाई परीक्षार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों से पास होना आवश्यक है। एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिये 12वीं में न्यूनतम 62 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। साथ ही, क्वालिफाई अभ्यर्थी न्यूनतम 5 विषयों में उत्तीर्ण हो और श्रेणीवार शीर्ष 20 प्रतिशत सफल परीक्षार्थियों में भी होना चाहिये। कोटा में 2 परीक्षा केंद्रों पर बेटियों को मौका जेईई-एडवांस्ड परीक्षा सीबीटी मोड में होने से कोटा में दो परीक्षा केंद्र रहे। पहला सुभाष नगर प्रथम में वायबेल सॉल्यूशन, तथा दूसरा, इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में डिजिटल डेस्क केेंद्र पर शांतिपूर्वक पेपर हुये। सभी अभ्यर्थियों को कडी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया। अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रचंड तापमान में छाते लगाकर खडे़ रहे। दोनों पेपर के बीच ब्रेक में परीक्षार्थियों को पानी, जूस व ठंडे पेय पदार्थ पिलाकर राहत प्रदान की। Read the full article
एआई सुरक्षा के बीच देश के 23.50 लाख विद्यार्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा
-राजस्थान के 24 शहरों में 1.92 लाख एवं कोटा के 56 सेंटर पर 27,119 ने दिया पेपर - एनटीए द्वारा रिजल्ट 14 जून को, अधिकृत ‘आंसर की’ जल्द न्यूजवेव @नई दिल्ली /कोटा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सबसे बडी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी,2024 रविवार को दोपहर 2 से शाम 5ः20 बजे तक आधुनिक तकनीक के कडे़ सुरक्षा घेरे में शांतिपूर्वक आयोजित की गई, जिसमें देश के 557 शहरों में 23.50 लाख (98%) परीक्षार्थियों ने पेन-पेपर मोड में पेपर दिया। विदेश के 14 शहरों में भी यह परीक्षा हुई। इसका रिजल्ट 14 जून को घोषित किया जायेगा।
एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीपसिंह गौड ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा के लिये राजस्थान के 24 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा टेबलेट स्क्रीन पर परीक्षार्थी का डेटाबेस आ जाने से बायोमेट्रिक स्केनिंग तेजी से हुई। इस तकनीक से परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं हुई। जूमर के माध्यम से कडी सुरक्षा के बीच पेपर हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य में इस वर्ष 1.97 लाख पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1.92 लाख ( 97.5 %) पेपर देने पहुंचे। कोटा में 27,456 पंजीकृत परीक्षार्थियों से 27,119 ने 56 परीक्षा केंद्रों पर पेपर दिया। 337 छात्र अनुपस्थित रहे। कोटा, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, बीकानेर, बांसवाडा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाडमेर, बारां, झुंझनू, सीकर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, पाली, नागौर, चुरू, दौसा, धौलपुर, करौली के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से शाम तक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की हलचल बनी रही। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोटा के परीक्षा केंद्रों पर गर्ल्स परीक्षार्थियों की संख्या सर्वाधिक रही। 24.06 लाख में 13.63 लाख छात्रायें इस वर्ष भी डॉक्टर बनने की दौड में बेटियां आगे रहीं। नीट-यूजी 2024 के लिये 24 लाख 6 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुये, जिनमें 13.63 लाख छात्रायें एवं 10.18 लाख छात्र शामिल हैं। जबकि गत वर्ष इस परीक्षा में 20,87,449 पंजीकृत हुये थे। इस वर्ष 2,94,384 परीक्षार्थी बढे हैं। रिजल्ट में 12 लाख क्वालिफाई होने की उम्मीद एनटीए ने नीट-यूजी, 2023 में 20.87 लाख परीक्षार्थियों में से 11.45 लाख को काउंसलिंग के लिये क्वालिफाई घोषित किया था। चंूकि इस वर्ष 2.94 लाख परीक्षार्थियों की संख्या बढने एवं एमबीबीएस व बीडीएस की सीटें बढ़ जाने से 12 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को काउंसलिंग हेतु क्वालिफाई होने का अनुमान है। सामान्य वर्ग से 4 लाख ज्यादा OBC छात्र खास बात यह है कि मेडिकल कॉलेजों में 27 प्रतिशत आरक्षण होने से ओबीसी-एनसीएल वर्ग के सर्वाधिक 10,43,084 परीक्षार्थी रहे, जबकि सामान्य वर्ग में परीक्षार्थी घटकर 6,43,596 रह गये। इसी तरह, एससी वर्ग के 3,52,107 एवं एसटी वर्ग के 1,54,489 ने नीट-यूजी परीक्षा दी। सामान्य कमजोर आय वर्ग के 1.88.557 ने भी इसमें रूचि दिखाई। 720 अंकों के पेपर में 200 प्रश्न पूछे एनटीए ने नीट-यूजी के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बॉटनी चारों विषयों से 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे गये। प्रत्येक विषय के सेक्शन ए में 35 प्रश्न एवं सेक्शन-बी में 15 प्रश्न रहे, जिसमें से 10 प्रश्न हल करना था। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। गलत उत्तर होने पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस वर्ष पेपर में एनसीईआरटी सिलेबस से जुडे प्रश्न अधिक पूछे गये। चारों विषयों में प्रश्नों का स्तर मॉडरेट रहा। परीक्षार्थी अब अपना संभावित एनटीए स्कोर पता करने के लिये अधिकृत ‘आंसर की’ का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने अपनी वेबसाइट पर अनुमानित ‘आंसर की’ जारी कर दी है। 10 वर्ष में दोगुना हुई MBBS सीटें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, इस वर्ष देश के 706 सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की अधिकृत सीट बढ़कर 1,08,940 हो गई हैं, जो 2014 में 51,348 थीं। इस तरह 10 वर्षों में 57,591 एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि हुई है। इसी तरह बीडीएस के 323 कॉलेज की 28,088, आयुष पाठ्यक्रम की कुल 55,851 सीटों पर भी नीट-यूजी में क्वालिफाई विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। Read the full article