जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: 7 गिरफ्तार, 2900 किलो विस्फोटक बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़ा हुआ था। इस कार्रवाई में 7 आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ करीब 2,900 किलो विस्फोटक, हथियारों का जखीरा और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं हैं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान पुलिस ने…












