Basmati निर्यात संकट के बीच सरकार से मदद की गुहार | Commodity Today
भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है. जहां तक बासमती की बात है तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा बासमती निर्यातक देश भी है. भारत द्वारा खाड़ी देशों जैसे की ईरान, सऊदी अरब, ओमान, यूएई समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों को चावल का निर्यात किया जाता है. पर खाड़ी में चल रहे तनाव के कारण भारत के बासमती निर्यात पर असर पड़ा है. इससे भारत के बासमती चावल निर्यातक काफी परेशाना है और लगातार सरकार से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं. इसी बीच अब बासमती राइस फार्मर्स एंड एक्सपोर्टर्स डेवलपमेंट फोरम ने सरकार को एक पत्र लिखकर शिपिंग लाइन में वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया है. पत्र में कहा गया है कि शिपिंग लाइनें वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से हो भारी एक्स्ट्रा चार्ज लगा रही हैं.










