जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों में नहीं बनी सहमति, अंतिम फैसला अब सीएम हेमंत सोरेन करेंगे
रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की भाषा नियमावली को लेकर जारी विवाद पर गठित पांच मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति की दूसरी बैठक भी बिना किसी ठोस निष्कर्ष के समाप्त हो गई। शुक्रवार को रांची में आयोजित बैठक में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने के मुद्दे पर मंत्रियों के बीच खुलकर मतभेद सामने आए। अब इस विवाद पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के…
















