JTET 2026: शिक्षक प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, पढ़ाई के दौरान भी दे सकेंगे परीक्षा
रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। नए आदेश के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को भी JTET 2026 में शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त संस्थानों में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कर रहे अभ्यर्थी…














