बिहार की बेटी शिवांगी स्वरुप ने रचा इतिहास, बनेंगी नौसेना में देश की पहली महिला पायलट
चैतन्य भारत न्यूज पटना. भारतीय वायुसेना के बाद अब भारतीय नाैसेना काे भी देश की पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। इसके लिए मूलरूप से बिहार की रहने वाली शिवांगी स्वरूप को चुना गया है। शिवांगी फिलहाल कोच्चि (केरल) में जरूरी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
जानकारी के मुताबिक, उन्हें 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर होने वाले समारोह में बैज लगाया जाएगा। शिवांगी कोच्चि में नौसेना की ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और फिक्स्ड-विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। यह विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। इसमें आधुनिक सर्विलांस, राडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे हाेते हैं। बता दें शिवांगी देश की पहली नौसेना पायलट होंगी। शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने औपचारिक तौर पर नेवी में शामिल किया था।
ऐसे हुआ नेवी में हुआ चयन शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। एमटेक में दाखिले के बाद एसएसबी की परीक्षा के जरिए नेवी में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं।
ये महिलाएं भी हैं प्रथम भावना कांत भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट बनी थीं। वहीं, कराबी गोगाई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अटैची हैं। इसके अलावा असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गोगाई अगले माह रूस में तैनात की जाएंगी। वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषा में कोर्स कर रही हैं। गोगाई युद्धपोत के निर्माण और उनकी मरम्मत में माहिर मानी जाती हैं। ये भी पढ़े... सेना की महिला अफसरों को सुप्रीम कोर्ट ने परमानेंट कमीशन देने को कहा, जानें सेना में महिलाओं की क्या है स्थिति इस देश में कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर लगाई रोक, हैरान कर देगी वजह अंतरिक्ष में बना इतिहास : बिना पुरुष साथी के पहली बार महिलाओं ने स्पेसवॉक कर बनाया रिकॉर्ड Read the full article













