"डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) हनुमा प्रसाद ने कहा कि आंध्र प्रदेश में देश की पहली बड़ी निजी सोने की खदान में पूर्ण पैम
Private Gold Mine: देश की पहली निजी सोने की खदान का आगाज़
डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) हनुमा प्रसाद ने कहा कि आंध्र प्रदेश में देश की पहली बड़ी निजी सोने की खदान में पूर्ण पैमाने पर उत्पादन अगले साल के अंत तक शुरू हो जाएगा प्रसाद ने कहा कि जोन्नागिरी स्वर्ण परियोजना को लेकर शुरुआती स्तर पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। काम पूरा होते ही उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद प्रति वर्ष करीब 750 किलोग्राम सोने का उत्पादन होगा।"








