धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, किसानों से की सरकारी केंद्रों पर ही धान विक्रय की अपील
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक करने हेतु विशेष धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में किसान किसी भी प्रकार के बिचौलियों के झांसे में न आएं और…



















