जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री
देश के कई राज्यों में आए बाढ़ से फसलों को नुकसान हुआ है जिससे किसान काफी परेशाना हैं . जम्मू क्श्मीर में भी बाढ़ के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्मू के आर.एस.पुरा स्थित बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गाँव बडयाल ब्राह्मणा पहुंचे और यहां किसानों की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने किसानों सहित बाढ़ पीड़ितों की एक विशाल सभा को संबोधित किया. इस दौरान चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ परामर्श के बाद, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी. कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ के दौरान हुए नुकसान के आकलन के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.









