चावल उत्पादन बढ़ाने में जापान की मदद आएगी जिम्बाब्वे के काम ? | Commodity Today
जापान पिछले कुछ दिनों से चावल को लेकर चर्चा में रहा है. चावल की कीमतों में यहां हाल ही के दिनों में आई तेजी और बीच में उतार - चढ़ाव लगातार सर्खियां बटोर रहा है. इसी बीच जापान ने दक्षिण अफ्रीकी देश ज़िम्बाब्वे की मदद उसके कृषि क्षेत्र में की है. दरअसल. जापान ने ज़िम्बाब्वे को 2.6 मिलियन डॉलर की एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट फैसिलिटी दी है ताकि लोकल चावल प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया जा सके और इम्पोर्ट पर निर्भरता कम की जा सके, क्योंकि सरकार नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी को मज़बूत करने की कोशिशें कर रही है. जापान द्वारा ज़िम्बाब्वे को एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट असिस्टेंस के लिए इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुरू की गई इस मदद से ज़िम्बाब्वे में कृषि उत्पादों की प्रोडक्टिविटी बढ़ने, खेती के सिस्टम को मॉडर्न बनाने और क्लाइमेट रेजिलिएंस बनाने की उम्मीद जताई गई है.
















