बाढ़ और बारिश से बेहाल हुआ पटना, कहीं दीवार गिरी, कहीं पेड़ तो कहीं अस्पतालों में भरा पानी
चैतन्य भारत न्यूज
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शहर में इतना जलभराव हो गया है कि शहर के लगभग 80 फीसदी घरों के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुस चुका है। अस्पतालों, स्कूलों, सार्वजनिक दफ्तरों, मंत्रियों, नेताओं के घरों में भी पानी है।
इतना ही नहीं बल्कि सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई है। बीते दो दिनों में कई ट्रेन कैंसल की गई हैं और कई लेट हैं। शहर के कई हिस्सों में लोगों ने शिकायत की है कि बीते दो दिनों से उनके यहां बिजली नहीं है। बता दें नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की तीन टीमें वहां तैनात हैं। इसके अलावा राहत कार्य के लिए और भी टीमें आने की संभावना है।
Patna: Four people died after a tree fell on an auto in Khagaul, following heavy rainfall in Bihar. pic.twitter.com/wXP3lyjVai
— ANI (@ANI) September 29, 2019
इसी बीच रविवार की सुबह एक ऑटो पर विशाल पेड़ कहर बनकर गिरा। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची व तीन महिलाएं शामिल हैं।
यह हादसा इतना दर्दनाक था कि, ऑटो को काटकर लोगों को निकाला गया। वहीं सीओ ने परिवार के प्रत्येक सदस्यों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके अलावा भागलपुर में बारिश के चलते तीन अलग-अलग जगहों पर दीवार गिरने की खबर है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।
बता दें पटना के राजेंद्रनगर की स्थिति काफी भयावह है। पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश से इस इलाके में इतना पानी जमा हो गया है कि लोगों ने कभी सपने में नही सोचा था। यहां इतना पानी भर गया है कि लोगों को बचाने के लिए सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है।
ये भी पढ़े...
बाढ़ के कारण पानी-पानी हुआ पुणे, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता
इन 9 राज्यों में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत
असम : बाढ़ से बचने के लिए घर में घुस गया बाघ, बिस्तर देखते ही फरमाने लगा आराम
Read the full article