Fraud Accused Arrested: मथुरा में 300 करोड़ रुपये गबन का आरोपी साधु वेश में हुआ गिरफ्तार, ऐसे मिली पुलिस को जीत
Fraud Accused Arrested: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल 300 करोड़ रुपये के गबन का यह व्यक्ति आरोपी है. स्थानीय पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा जिले के कृष्ण बलराम मंदिर के पास आरोपी को वृंदावन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मथुरा में इस आरोपी को एक साधु के वेश में गिरफ्तार किया गया.











