Bulldozer on Illegal Mosque: मुंबई के धारावी में अब मस्जिद कमेटी खुद तोड़ रही है अवैध निर्माण, 6 महीने पहले भेजा गया था नोटिस
Bulldozer on Illegal Mosque: आज मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद को तोड़े जाने की जो मियाद थी वो खत्म हो चुकी है जिसके बाद मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई अब शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि अवैध हिस्से को मस्जिद कमेटी अब खुद ही तोड़ रही है. मस्जिद ट्रस्ट बीएमसी इंजीनियर्स के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को खुद कर रहा है. मस्जिद के ऊपर सबसे पहले बने अवैध गुंबद को तोड़ा जाएगा, उसके बाद बाकि अवैध हिस्सों को तोड़ दिया जाएगा.












