एकमात्र ऐसा मंदिर, जहाँ दो वीर योद्धा करते है, अदृश्य आरती मध्य प्रदेश के सतना जिला के अंतर्गत त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा का भव्य मंदिर है। पहाड़ा वाली मैहर मंदिर का एक ऐसा रहस्य है जो आज भी बरकरार है। मान्यता है कि यहां दो वीर योद्धा मां की आरती करने आते है पर कभी दिखाई नहीं देते है। शाम की संध्या आरती होने के बाद जब मंदिर का पट बंद करके पुजारी नीचे आ जाते हैं तब मंदिर के अंदर से घंटी की आवाज सुनाई देती है। कई बार तो पुष्प चढ़े होने के प्रमाण भी मिले है। ये खुद दावा मंदिर के पुजारी ही कर चुके है। आसपास के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि मैहर वाली माता के भक्त आल्हा-उदल अभी भी पूजा करने आते हैं।अक्सर सुबह की आरती करने का सौभाग्य उन्हीं दो भाईयों को मिलता है। मां शारदा के साथ ही आल्हा-उदल की भक्ति पूरे जगत में चर्चित है। मान्यता है कि सदियों से हर दिन भोर में 2 बजे से 5 बजे के बीच मां शारदा के प्रथम दर्शन का सौभाग्य आज भी आल्हा और उदल को ही मिलता है। ये वही आल्हा और उदल है, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया था। आल्हा और ऊदल ने ही सबसे पहले जंगलों के बीच शारदा देवी के इस मंदिर की खोज की थी। इसके बाद आल्हा ने ही 12 वर्षों तक तपस्या कर देवी को प्रसन्न किया था। माता ने उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया था। कहा जाता है कि आल्हा माता को माई कह कर पुकारा करता था। मंदिर के पीछे पहाड़ों के नीचे एक तालाब है, जिसे आल्हा तालाब कहा जाता है। यही नहीं, तालाब से 2 किलोमीटर और आगे जाने पर एक अखाड़ा मिलता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आल्हा और उदल कुश्ती लड़ा करते थे। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा यूं तो हजारों भक्तों पर अपनी कृपा बरसा चुकी है। लेकिन आज भी एक ऐसी दंतक कथा है जिसको सुनने के लिए लाखों भक्त बेताब रहते है। मुख्य पुजारी देवी प्रसाद ने बताया कि 52 शक्ति पीठों में मैहर शारदा ही ऐसी देवी है जहां अमरता का वरदान मिलता है। मां की कृपा कब किस भक्त पर हो जाए ये कोई नहीं जानता है। हालांकि माता की एक दर्जन दंतक कथाएं सतयुग, द्वापर, त्रेता एवं कलयुग में सुनाई जा रही है। मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद का कहना है, कि हमारी चौथी पीढ़ी माता की सेवा कर रही है। For Free Prediction Call Now: 0124-6674671 or whatsapp: 9821599237 कोई समस्या है या कोई सवाल है तो दिए हुए लिंक पे क्लिक कर आप अपनी समस्या और अपने सवाल भेज सकते है :- https://goo.gl/rfz1Cb *For more information, visit us: www.astroscience.com or www.yesicanchange.com #GdVashist #Astrology #FreePredic https://www.instagram.com/p/B2L7b8wlb4k/?igshid=9izr5zikoevh









