धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 35 वर्षीय वेल्डिंग दुकान संचालक हिमांशु महतो की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु महतो अपनी ही वेल्डिंग दुकान पर टिन शेड निर्माण कार्य करवा रहे थे। काम की निगरानी करने के लिए वे खुद…
















