2019 के चुनावों में कांग्रेस का सफाया निश्चित : डा. गणेश दत्त : प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है और जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली व संकल्प शक्ति से उत्साहित है। ऐसे में साफ है कि मोदी भारी बहुमत से दोबारा देश की बागडोर संभालेंगे।
वे लाडवा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के युवकों से पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के बारे में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढी है और सामाजिक तौर पर देश में समरसता और राष्ट्र भावना जागृत हुई हैं।
इन्हे भी पढ़े :- बीजेपी वाले चौकीदार नहीं, ठेकेदार हैं : दुष्यंत चौटाला
2014 के बाद सुशासन व व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ चहुंमुखी विकास की ओर देश अग्रसर हो रहा हैं। जिससे हर नागरिक अपने आप को गौरवांवित महसूस करने लगा है। रसोईघर में एलपीजी गैस सिलैण्डर मुहैया कराने की बात हो या किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई पैंशन योजना हो या प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू करके मजदूर वर्ग को खुशहाल करने की बात हो, सरकार के निर्णयों से हर वर्ग खुशहाल हो रहा है।
डॉ. दत्त ने कहा कि 2019 के चुनावों में कांग्रेस को इस ब्यानबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और इक्का-दुक्का प्रदेशों में कांग्रेस को जो जनाधार बचा है उसका भी सफाया हो जाएगा। इस अवसर पर वरदान ठाकुर, मोहित, राजकुमार, राजेश सहित अनेक युवक उपस्थित रहे।
इन्हे भी पढ़े :- भाजपा के सभी नेता देश के चौकीदार : विज
2019 के चुनावों में कांग्रेस का सफाया निश्चित : डा. गणेश दत्त
स्त्रोत :- uttamhindu
छायाचित्र भिन्न हो सकता है
Read the full article