दिल से मैं खेलता नहीं और दिमाग से खेलने देता नहीं – ऐसे ही दमदार डायलॉग वाली एक्शन ड्रामा है ‘जीनियस’ बॉलीवुड डेस्क. फिल्म गदर में 8 साल के जीते का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा की फिल्म जीनियस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड मसाला मूवी की तरह जीनियस के ट्रेलर में उत्कर्ष एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। जो फिल्म के विलेन नवाजुद्दीन से जूझते नजर आएंगे और डेब्यू कर रही इशिता चौहान से रोमांस भी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का भी हैं। जीनियस 24 अगस्त को रिलीज होगी। शानदार हैं जीनियस के डायलॉग्स : उत्कर्ष के ड्रेसअप के आधार पर वे एक रॉ एजेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं नवाज हॉलीवुड के गैंगस्टर की तरह हैट और ओवरकोट पहने दिखाई दिए हैं। ट्रेलर में नवाजुद्दीन का एक डायलाॅग है - 'जान देने की नहीं लेने की चीज हाेती है।' उत्कर्ष ने भी इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स की स्टाइल में डायलाॅग बोला है- 'दिल से मैं खेलता नहीं और दिमाग से खेलने देता नहीं।' - एक और सीन में नवाज और उत्कर्ष आमने-सामने होते हैं जहां नवाज ने एक और डायलॉग बोला है- 'फिर से जीनियसगिरी'। उत्कर्ष इसके जबाव में बोलते हैं- 'फिर से डर'। ट्रेलर की खास बातें : 2.56 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती की आवाज सुनाई देती है, जो जीनियस की परिभाषा बताते हैं। इसके साथ एक्शन सीन्स और होली सॉन्ग की झलक मिलती है। फिल्म की एक्ट्रेस इशिता और उत्कर्ष के बीच के डायलॉग से पता चलता है कि फिल्म में दोनों का रोमांंस भी शानदार होगा। - एक सीन में उत्कर्ष इशिता यानी नंदिनी को दुनिया को बेहतर बनाने का फाॅर्मूला बताते हैं। डोपामिन, सेरिटोनिन और ऑक्सीटोसिन का कैमिकल फॉर्मेशन बताते हुए कहते हैं कि वे प्यार से दुनिया को बदल सकते हैं। - फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। अरिजीत सिंह का गाया तेरा फितूर लोगों को पहले ही पसंद आ रहा है। Source link











