एक लाख की रिश्वत के साथ वन दरोगा गिरफ्तार हल्द्वानी। संवाददाता। हल्द्वानी विजिलेंस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने सूचना पर वन दरोगा को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जायेगा। वहीं विजलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ कैमिकल रंगा हुआ पानी भी सबूत के तौर पर रख लिया है।










