हिंदी सिनेमा में खलनायकी के तेवर दिखाने वाले अभिनेता गोगा कपूर का आज जन्मदिन है. बता दे कि, गोगा का जन्म 15 दिसंबर 1940, गुजरांवाला, पाकिस्तान में हुआ था. गोगा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'ज्वाला' से की थी. फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु करने वाले गोगा कपूर पहले थियेटर आर्टिस्ट थे.













