Present Indefinite Tense
Present Indefinite Tense (Simple Present Tense) is used to describe actions that are habitual, regular, or facts that are always true. It expresses daily routines, general truths, fixed arrangements, and permanent situations. For example, sentences like “I go to school,” “She reads books,” and “The sun rises in the east” show actions that happen regularly or truths that do not change. In this tense, we usually use the base form of the verb, and for third person singular (he, she, it), we add “-s” or “-es” to the verb.
Present Indefinite Tense (साधारण वर्तमान काल) का प्रयोग उन कार्यों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो रोज़ होते हैं, आदत होते हैं या जो सच्चाई हमेशा सही रहती है। यह दैनिक दिनचर्या, सामान्य सत्य, स्थायी स्थितियों और निश्चित कार्यों को दर्शाता है। उदाहरण के लिए “मैं स्कूल जाता हूँ”, “वह किताबें पढ़ती है” और “सूरज पूर्व से उगता है” ऐसे कार्यों को दिखाते हैं जो नियमित रूप से होते हैं या हमेशा सत्य होते हैं।
इस काल में क्रिया का मूल रूप (base form) प्रयोग किया जाता है, और third person singular (he, she, it) के साथ क्रिया में “-s” या “-es” जोड़ा जाता है।
Hindi पहचान:
(ता है / ती है / ते हैं)
ता है (Masculine Singular) वह रोज़ स्कूल जाता है। मुनीब सुबह जल्दी उठता है। लड़का अपना काम समय पर करता है। ती है (Feminine Singular) वह बहुत अच्छा गाती है। लड़की देर से आती है। मेरी बहन रोज़ पढ़ती है। ते हैं (Plural – Male or Mixed Group) वे मैदान में खेलते हैं। बच्चे समय पर स्कूल आते हैं। लोग सुबह योग करते हैं। ती हैं (Plural – Only Female Group) लड़कियाँ साथ मिलकर पढ़ती हैं।
Present Indefinite Tense (Simple Present) अंग्रेज़ी का एक बहुत महत्वपूर्ण काल है, जिसका उपयोग रोज़ की आदतें (daily habits), बार-बार होने वाले काम (repeated actions), सार्वभौमिक सत्य (universal truths), दिनचर्या (routine) और स्थायी स्थितियों (permanent situations) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। सकारात्मक वाक्य (Affirmative) में संरचना होती है Subject + V1 + object, लेकिन जब कर्ता he, she, it या कोई एकवचन संज्ञा होता है, तब क्रिया में -s या -es जोड़ा जाता है (जैसे “She plays cricket”, “Ram goes to school”)।
Read more: https://englisherawithamitpoonia.com/present-indefinite-tense/
Follow me: https://englisherawithamitpoonia.com/













