गुलाबबाग में बच्चों की ट्रेन अब अहमदाबाद के कांकरिया के एम्युजमेन्ट पार्क की तर्ज पर
New Post has been published on http://goo.gl/xJmTbx
गुलाबबाग में बच्चों की ट्रेन अब अहमदाबाद के कांकरिया के एम्युजमेन्ट पार्क की तर्ज पर
उदयपुर 10 जनवरी । नगर निगम गैराज समिति की शुक्रवार को समिति अध्यक्ष श्री धनपाल स्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुर्इ । स्वामी ने बताया कि बैठक में गुलाबबाग में चल रही बच्चों की ट्रेन को अहमदाबाद स्तिथ कांकरिया के एम्युजमेन्ट पार्क की तर्ज पर चलाया जायेगा । पटरियों को बदलने के साथ ही डिब्बों आकार-प्रकार को भी आकृषक बनाया जायेगा । इस व्यवस्था के अध्ययन के लिये गैराज समिति के सदस्य कांकरिया का दौरा भी करने का निर्णय लिया । समिति अध्यक्ष ने बताया कि शहर में सिटी बसों के संचालन पर भी चर्चा हुर्इ ।
समिति अध्यक्ष ने सदस्यों को जानकारी दी कि इस संबंध में शुक्रवार को रावल एण्ड संस से अनुबन्ध भी हो चुका है और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नागरिकों को ये बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी । शहर में चलने वाले निगम के वाहनों में गति एवं स्थान दिग्दर्शन कराने वाले उपकरण लगाने पर भी चर्चा हुर्इ । इस संबंध में निविदाएं आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में समिति सदस्य श्रीमती राजकुमारी मेनारिया, श्रीमती वन्दना पोरवाल, श्रीमती राखी माली, श्रीमती मोहनदेवी, श्री जीवनलाल गमेती, गैराज अधिक्षक श्री बाबुलाल चौहान, कनिष्ट अभियन्ता श्री लखनलाल बैरवा, श्री रविन्द्र सैनी तथा अगिनशमन शाखा के सब फायर आफिसर श्री जय सिंह चौहान, कार्यवाहक सब फायर आफिसर श्री शिवराम मीणा एवं श्री हेमन्त जोशी उपसिथत थे ।