घाटशिला उपचुनाव : गुड़ाबांदा में विधायक संजीव सरदार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, मांगा समर्थन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया । उन्होंने भालकी और मुचरीशोल में ग्रामीणों के साथ बैठक की। भालकी के सड़कघुटु टोला मे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे। संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक कर फिर से घाटशिला विधानसभा से झामुमो का हाथ मजबूत करने का अपील की।…











