pahalgam-attack-india-pakistan-cyber-war-hacker-army-explained
गोली नहीं कीबोर्ड से लड़ाई! भारत-पाकिस्तान और साइबर वॉर की कहानी
एक ऐसी जंग जो किसी को दिखेगी नहीं, लेकिन डर सबको लगेगा... एक ऐसी जंग जिसमें बंदूक से गोली नहीं निकलेगी, बल्कि कीबोर्ड से सिंगल लाइन में एक कोड निकलेगा. आम भाषा में इसे 'साइबर वॉर' कहा जाता है.
अब यही साइबर वॉर एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो गया है. वैसे तो दोनों देशों के बीच साइबर वॉर सालभर चलता रहता है लेकिन तनाव बढ़ने के साथ ही यह और तेज हो जाता है. मंगलवार को ही पाकिस्तानी हैकरों ने जयपुर में शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक की और लिख दिया- 'पाकिस्तानी साइबर फोर्स. अगला हमला गोलियों से नहीं, टेक्नोलॉजी से होगा.'
इससे पहले पाकिस्तान की हैकर आर्मी ने रानीखेत और श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट भी हैक कर ली थी और इसके पेज पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया था. न्यूज एजेंसी ANI ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि हाल के दिनों में पाकिस्तानी हैकरों ने 4 बार डिफेंस सेक्टर से जुड़ीं वेबसाइट को हैक करने की नाकाम कोशिश की थी. बताया जा रहा है कि साइबर अटैक की यह कोशिश पाकिस्तानी ग्रुप IOK यानी इंटरेनट ऑफ खलीफा की तरफ से की गई थी.
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇
गोली नहीं कीबोर्ड से लड़ाई! भारत-पाकिस्तान और साइबर वॉर की कहानी











