अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी 3 जून से अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली-NCR में मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 68 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि टोंड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर हो गई है।








