सालिसी सभा में गुस्साए लोगों ने एक व्यक्ति का हाथ तोडा
मालदा , 22 मार्च। सालिसी सभा में अपने पक्ष में राय नहीं आने से नाराज आरोपियों ने सभा में एक व्यक्ति पर हमला कर उसका हाथ तोड़ डाला। इलाज के लिए उस व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कालियाचक थाने के गोलाप गंज पुलिस ओपी अंतर्गत सहबाजपुर इलाके में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है। घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दायर किया गया है। पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया घायल व्यक्ति का नाम नगरद्वीप मंडल (38 )है। वह सहबाजपुर गांव का रहनेवाला है। घटना को लेकर दीपक मंडल , जुहुल मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ गोपालगंज ओपी में मामला दायर किया गया है। जानकारी के अनुसार शराब पिने को लेकर तपन मंडल व दीपक मंडल के बीच विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के निपटारे के लिए बुधवार रात सालिसी सभा का आयोजन किया गया था। बताया जाता है कि सालिसी सभा में अपने पक्ष में रॉय नहीं आने से आक्रोशित दीपक ने सभा में ही गाली गलौज शुरू कर दी। नगरद्वीप मंडल ने इसका विरोध किया। ऐसी बात को लेकर दीपक , जुहुल समेत चार लोगों ने लाठी व ईंट से नगरद्वीप पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। Read the full article










